Samastipur

पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पहुंचे समस्तीपुर, दिवंगत BJP नेता भाग्य नारायण राय के परिजनों से की मुलाकात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी समस्तीपुर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ दिवंगत नेता भाग्य नारायण राय के परिजनों से हरपुर ऐलौथ पहुँच कर मुलाकात किया और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन को एकजुट करने की कवायद पर प्रहार करते हुए कहा कि इन दिनों नीतीश कुमार कमजोर हो गए हैं। आज न कल जनता दल यूनाइटेड का आरजेडी में विलय तय है। आधे दर्जन से अधिक उनके सांसद बीजेपी के संपर्क में है। इन दिनों पार्टी में भगदड़ की स्थिति है।

राहुल गांधी के जन्म दिन के मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के द्वारा राहुल गांधी को पीएम कैंडिडेट घोषित किए जाने वाले बयान पर सुशील मोदी ने कहा कि यह पार्टी का अधिकारिक निर्णय नहीं है। हम तो चाहते हैं कि कोई उम्मीदवार घोषित हो लेकिन यह ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि महागठबंधन में कई उम्मीदवार है। कोई भी क्षेत्रीय दल राहुल गांधी को पीएम कैंडिडेट स्वीकार नहीं करेगा।

वहीं हम पार्टी के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन का राज्यपाल से मिलकर समर्थन वापसी की बात पर कहा की इससे सरकार के सेहत पर कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन दिन प्रतिदिन नीतीश कुमार कमजोर होते जा रहे है। उनको देश की राजनीति में कौन पूछेगा। उनकी कोई अहमियत नही रह गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

8 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

22 मिनट ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

43 मिनट ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

2 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

11 घंटे ago