समस्तीपुर/विभूतिपुर :- देवघर से मुंडन कराकर लौट रहे मां-बेटा की जमुई नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतका विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गंगौली निवासी दीपक कुमार की 26 वर्षीय पत्नी सरिता कुमारी एवं छोटा पुत्र 3 वर्षीय अनिकेत कुमार बताया गया है। वहीं जख्मी की पहचान मृतिका की माता सुनीता देवी, ग्रामीण सीता देवी एवं मंजू देवी के रूप में की गई है।
इस घटना में दीपक कुमार एवं उनके बड़े पुत्र एवं एक पुत्री सुरक्षित बताई जा रही है। सभी जख्मी का इलाज बेगूसराय के एक क्लीनिक में जारी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गंगौली निवासी पूर्व सरपंच रामउदय महतो के पुत्र दीपक कुमार अपने पूरे परिवार एवं कुछ पड़ोसी के साथ शुक्रवार को अहले सुबह चार चक्का वाहन से मुंडन कराने देवघर गए।
मुंडन कराकर 9 जून की रात्रि में ही देवघर से लौटने के क्रम में जमुई नगर थाना क्षेत्र के मझवे गांव के निकट वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस सड़क हादसे में सरिता कुमारी की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं अनिकेत कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गई। अन्य जख्मी का इलाज जारी है।
मृतका का शव पहुंचते ही गांव में चित्कार मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं घटना से संबंधित आवेदन मृतका के ससुर और पूर्व सरपंच राम उदय महतो ने जमुई नगर थाना में एक आवेदन दिया है। जिसमें अज्ञात वाहन के ठोकर मारने से पुत्रवधू व पोते की मौत होना बताया है। घटना को लेकर सम्पूर्ण गांव में मातमी सन्नाटा छाया है। मृतका की अंतिम संस्कार के लिये अयोधया घाट ले जाया गया है।
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…