Samastipur

दलसिंहसराय पहुंचे पप्पू यादव: 1 महीने से गायब नाबालिग लड़की के परिजनों से की मुलाकात, कहा- आश्चर्य है अब तक कोई आंदोलन क्यों नहीं हुआ

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर गांव पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने नाबालिक छात्रा के एक माह से गायब होने को लेकर कहा है आज देश वह बेटी भी सुरक्षित नहीं है जो देश के लिए मेडल लाने का काम कर रही है । जिस पुलिस के भरोसे हम सभी रहते है आज इस पुलिस को शराब बेचवाने, भू माफिया को सारक्षण देने और बालू माफिया से फुर्सत मिले तब वह कानून के लिए काम करें । हर दिन कही न कहीं बेटी की अस्मत लुटी जाती है तो कही एक तरफा प्यार में गोली मार कर हत्या की जाती है। बेटियो की सुरक्षा को लेकर समाज को आगे आने की जरूरत है । समाज हर व्यक्ति के साथ बच्चो के माता पिता को भी जागरूक होने की जरूरत है । खासकर मां को अपने बच्चो के लिए दोनो आंख के साथ कान खोलकर रखने की जरूरत है नही तो आपके बच्चे सुरक्षित नहीं रह पाएंगे।

उन्होंने ने कहा कि एसपी और डीएसपी दोनो से बात किया हूं। एसपी साहब ने कहा कि छात्रा की बरामदगी को लेकर एसआईटी का गठन कर दी गई है। मैं खुद पूरे मामले का मॉनिटरिंग कर रहा हूं। डीएसपी ने भी जल्द से जल्द छात्रा की बरामदगी की बात कही है। हमे तो आश्चर्य हो रहा है कि जिस समाज की बेटी एक माह से गायब है वह समाज चुप बैठा हुआ है। कोई आंदोलन तक नहीं हुआ। अगर समाज इसी तरह चुप हो जायेगी तो कुछ नहीं बचेगा। समाज को आगे आने की जरूरत है।

इस दौरान जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने छात्रा की विधवा मां को हर संभव मदद का भरोसा दिया । गौरतलब हो कि 27 मई को अपने घर से सहेली के साथ निकली एक नाबालिक स्कूली छात्रा अचानक गायब हो जाती है। 27 मई को गायब हुई नाबालिक स्कूली छात्रा का 26 दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस को सुराग नहीं लगा पाई है। अपनी नाबालिक पुत्री की सकुशल बरामदगी को लेकर उसी विधवा मां उषा देवी दर – दर भटक रही है। कभी डीएसपी कार्यालय तो कभी एसपी कार्यालय। बाबजूद स्कूली छात्रा का किस स्थिति में है न तो उसकी मां को पता है न ही स्थानीय पुलिस की पता लगा पा रही है।

हालांकि ग्रामीणों ने गांव के ही एक लड़के राजेश महतो के पुत्र गोलू कुमार को उस लड़की को प्रेम प्रसंग में फंसाकर बेचने का आरोप लगाते हुए पकड़कर पुलिस को सौप दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

4 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

10 घंटे ago