समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा टल गया जहां अचानक रैक पॉइंट पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन चल कर बेपटरी हो गई। मामला पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेल खंड के बीच कर्पूरीग्राम स्टेशन की है। अचानक हुए हादसे से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
घटना की सूचना तत्काल रेल अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे राहत और बचाव कार्य में जुट गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कर्पूरीग्राम स्टेशन के रैक पॉइंट पर खड़ी मालगाड़ी से सीमेंट अनलोड किया जा रहा था। तभी अचानक मालगाड़ी की इंजन चल कर बेपटरी हो गई।
इस दौरान इंजन के चार चक्के पटरी से उतर गए। वहां काम कर रहे मजदूरों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना रेल अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंच राहत और बचाव में जुट गए हैं। रेल के अधिकारी जांच में जुटे हैं कि आखिर खड़ी ट्रेन की इंजन कैसे चल कर बेपटरी हो गई। हालांकि इस मामले पर फिलहाल कोई भी रेल के अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…