Samastipur

आखिर कौन है वह शराब माफिया जिसके इशारों पर थाने के बाहर से ही गायब कर दिया गया ट्रक! मरम्मत की भनक तक नहीं लगी पुलिस को

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के हलई ओपी (ताजपुर थाना के अधीन) के बाहर से शराब मामले में जब्त ट्रक की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में ट्रक जब्त करने के साथ तीन युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी विनय तिवारी ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि शराब माफिया के इशारे पर थाना में जब्त ट्रक की चोरी की गयी थी। इसे किसी तरह मरम्मत कर चलने लायक बनाने के बाद चुराया गया। इसे झारखंड ले जाने की योजना थी। सबसे बड़ा सवाल है कि थाने के बाहर ट्रक के मरम्मत की भनक पुलिस को क्यों नहीं लगी। ट्रक को एक दिन में तो मरम्मत नहीं ही किया जा सकता था।

ट्रक चोरी मामले की खबर मीडिया में आने के बाद पटोरी डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने सरायरंजन थाना के जितवारपुर कुम्हिरा के अशोक कुमार, भगवतपुर के रौशन कुमार एवं वैशाली जिले के पातेपुर थाना के मउरा निवासी राजीव कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर सरायरंजन के भगवतपुर सरैया स्थित एक लाइन होटल से ट्रक बरामद किया गया। इस क्रम में तीन मोबाइल भी बरामद किया गया।

विदित हो कि हलई ओपी पुलिस ने नवंबर 2022 में शराब के साथ एक ट्रक को जब्त किया था। थाना परिसर में जगह की कमी के कारण ट्रक को अलग रखा गया था। सात जून की रात में चोरों ने ट्रक चुरा लिया था। एसपी ने बताया कि टीम में पटोरी डीएसपी रविशंकर प्रसाद, पटोरी सीआई अरुण कुमार, नगर थानाध्यक्ष सह डीआईयू प्रभारी विक्रम आचार्या, डीआईयू के मुकेश कुमार, अनिल कुमार, कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष संजय कुमार, हलई ओपी अध्यक्ष पवन कुमा, सरायरंजन थानाध्यक्ष रविकांत कुमार, रतन पासवान, राहुल कमार, राजन कुमार, अखिलेश कुमार, अविनाश कुमार शामिल थे।

मामले का खुलासा करते एसपी :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

30 मिनट ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

15 घंटे ago