Samastipur

समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय में 16 लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का किया गया वितरण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपविकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दिव्यांग सुनीता, दिव्यांग अशमतीखातून एवं सजीता के द्वारा संयुक्त रूप से पुष्प गुच्छ देकर डीडीसी का स्वागत किया गया।

अवसर पर दिव्यांग छात्राएं ईयाशमीन प्रवीण, पिंकी, छोटी, रिंकू कुमारी के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। “हम होंगे कामयाब एक दिन” गाने के साथ सभी दिव्यांग गायकों ने दिव्यांग सशक्तिकरण कार्यक्रम को सफल बनाया। इसके अलावा दिव्यांग मसूद आलम ने देशभक्ति गाने प्रस्तुत किये व मौजूद लोगों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में 16 लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राई साईकिल का वितरण किया गया। गौरतलब है कि समस्तीपुर प्रखंड में सर्वाधिक 140 लाभुकों का अब तक ऑनलाइन आवेदन करवाया जा चुका है, जो जिला में सर्वाधिक है। बीडीओ राहुल कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।

उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया कि जितने भी 60% दिव्यांगता वाले लोग हैं उन्हें या प्रखंड कार्यालय में जानकारी दें। बैटरी चालित ट्राईसाईकिल दिव्यांग लोगों को आत्मनिर्भर बनाने आत्मसम्मान व आत्मनिर्भर बनकर जीने का एक महत्वपूर्ण कड़ी है जो अपने छोटे-छोटे काम के लिए दूसरे पर निर्भर थे, अब वह अपना काम घर पर बताकर खुद जाकर करेंगे। इससे परिवार वह समाज में उनके प्रति लोगों की सोच बदलेगी और दिव्यांग लोगों के जीवन पद्धति बदलेगी सांवरेगी।

साथ ही दिव्यांग जनों से जुड़े सरकार की सभी योजनाओं के बारे में एंव सभी समेकित योजना का बैनर फ्लेक्सी बनाकर इसे प्रचारित व जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि दिव्यांग विवाह पेंशन, श्रम संसाधन विभाग की योजना आदि “मतदान में कोई मतदाता न छूटे” के तहत दिव्यांग जनों से संबंधित रंगोली बनाया गया और बैनर के माध्यम से जागरूक भी किया गया। साथ ही सफल और इतिहास रचने वाले दिव्यांग जनों का फ्लेक्सी बनाकर प्रखंड कार्यालय में लगाया गया ताकि दूसरे दिव्यांगजन भी इन से प्रेरणा ले सकें।

उन्होंने कहा कि “दिव्यांग जनों को सहारा दीजिए, दिव्यांग जनों का जीवन सवारिए।” कार्यक्रम में अंचलाधिकारी विनय कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रितेश कुमार, पर्यवेक्षक कीर्ति कुमारी सहित सभी पंचायत के मुखिया जनप्रतिनिधि, प्रखंड सह अंचल कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

18 मिनट ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

1 घंटा ago

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

3 घंटे ago

DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…

4 घंटे ago

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

10 घंटे ago