Samastipur

रोसड़ा व पटोरी समेत बिहार में इस दिन से कार्यरत होंगे 36 नये अधिसूचित उत्पाद थाने, शराब तस्करी पर लगेगी लगाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के 27 जिलों के 36 अनुमंडलों में अधिसूचित किए गए 36 नये उत्पाद थाने एक जून से पूरी तरह कार्यरत हो जायेंगे. 27 अप्रैल 2023 को अधिसूचित इन थानों के लिए फिलहाल जगह और मैन पावर की व्यवस्था की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक उत्पाद थानों की कमान उत्पाद निरीक्षक यानि इंस्पेक्टर के हाथों में रहेगी. इनके अलावा हर थाने में दो एसआइ, तीन एएसआइ और करीब डेढ़ दर्जन उत्पाद सिपाही सहित दो दर्जन पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी.

बिना वारंट की तलाशी ले सकेंगे पदाधिकारी

अधिनियम के तहत उत्पाद पदाधिकारी को धारा 73 के अधीन बिना वारंट के तलाशी की शक्ति मिलेगी. इन नये मद्य निषेध थानों का क्षेत्राधिकार संबंधित अनुमंडल होगा, जहां पर उत्पाद अभियोगों से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी जा सकेगी. वर्तमान में पटना जिले में पांच, दो रेल थाना और अन्य 37 जिला मिलाकर 44 थाने हैं.

80 हो जाएगी उत्पाद थानों की संख्या

नये 36 थाने खुलने के बाद उत्पाद थानों की कुल संख्या 80 हो जायेगी. मालूम हो कि वर्तमान में कार्यरत अधिकांश उत्पाद थाना का वृहद क्षेत्राधिकार होने के कारण समुचित निरीक्षण आदि कार्य करने में कठिनाई हो रही थी. इसकी वजह से जिला का क्षेत्रफल, जनसंख्या एवं भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए 27 जिले के 36 अनुमंडलों को मद्य निषेध थाना क्षेत्र घोषित किया गया है.

यहां खुलेंगे नये उत्पाद थाने

रोसड़ा (समस्तीपुर), पटोरी (समस्तीपुर), रानीगंज (अररिया), दाऊदनगर (औरंगाबाद), कटोरिया (बांका), मंझौल (बेगूसराय), कहलगांव (भागलपुर), पीरो (भोजपुर), जगदीशपुर (भोजपुर), डुमरांव (बक्सर), बेनीपुर (दरभंगा), बिरौल (दरभंगा), मधुबन ( पूर्वी चंपारण), अररेराज (पूर्वी चंपारण), शेरघाटी (गया), महम्मदपुर (गोपालगंज), बारसोई (कटिहार), गोगरी (खगडिया), बडहिया (लखीसराय), उदाकिशुनगंज (मधेपुरा), झंझारपुर (मधुबनी), बेनीपटटी (मधुबनी), तारापुर (मुंगेर), हिलसा (नालंदा), पकरीबरावां (नवादा), धमदाहा (पूर्णिया), बिक्रमगंज (रोहतास), मशरख (सारण), सोनपुर (सारण), पुपरी (सीतामढी), रून्नीसैदपुर (सीतामढी), महाराजगंज (सीवान), रघुनाथपुर (सीवान), सिमराही, त्रिवेणीगंज (सुपौल) और महुआ (वैशाली).

Avinash Roy

Recent Posts

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की अपील खारिज की

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को…

26 मिनट ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, शिक्षा और समानता के संदेश पर जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…

4 घंटे ago

कल 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर समस्तीपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल में 6 अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन; यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…

6 घंटे ago

‘कल-परसो तक सबकुछ हो जाएगा’, सीएम नीतीश से मिलने के बाद बोले मंत्री जमा खान

बिहार का नया सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. आधिकारिक तौर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन के पास यार्ड में युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घंटे भर बाधित रही रेल सेवा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे यार्ड में सोमवार की सुबह समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे लाइन पर…

7 घंटे ago