समस्तीपुर :- एडीजे 6 सह विशेष न्यायाधीश पोस्को कोर्ट कैलाश जोशी के न्यायालय में मंगलवार को 2 वर्ष पूर्व विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी जितेंद्र चौरसिया को दोषी पाते हुए 10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है।
जुर्माना की राशि नहीं देने पर अभियुक्त को 6 माह की अतिरिक्त कैद जेल में काटनी होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने पीड़िता को सरकार की ओर से 80 हजार रुपए आगे की पढ़ाई-लिखाई व जीवन की गाड़ी को पटरी पर लाने के लिए भी देने का आदेश जारी किया।
विशेष लोक अभियोजक विनोद कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई वर्ष 2021 को विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान किशोरी जब मोबाइल लाने के लिए छत पर गई तो जितेंद्र चौरसिया जो पूर्व से छत पर घात लगाए हुए था उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
वहीं इस घटना का वीडियो भी उसके दूसरे मित्र द्वारा बना लिया गया। जिसे बाद में वायरल कर दिया गया। इस मामले की जानकारी के बाद जब पीड़ित किशोरी के परिवार वाले आरोपी के घर पहुंचे तो उल्टे उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद इस मामले में विद्यापतिनगर थाने में 50/ 21 मामला दर्ज किया गया।
इस मामले में साक्ष गवाह और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी जितेंद्र चौरसिया को दोषी पाते हुए कोर्ट ने मंगलवार को सजा सुनाई। बहस के दौरान बचाव पक्ष से वकील रविंद्र सिंह जबकि सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक विनोद कुमार ने बहस की।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…