समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के अंदौर गांव अंतर्गत रायपुर स्थित बाया नदी में बुधवार की दोपहर एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि लाश की पहचान नहीं हो पाई है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। लोगों ने बताया कि दोपहर पशु को नहाने के लिए नदी की ओर गए गांव के लोगों ने नदी में उपलाता हुआ शव देखा। इसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों का कहना है कि शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेंका गया था।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नदी से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में यह मामला हत्या का लगता है, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ही सही जानकारी सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…