समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ीडीह गांव में एक शादी समारोह में पिस्तौल चमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल व गोली बरामद की है।
इस संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर गांव निवासी मनोज सहनी के पुत्र संजय साहनी के रूप में हुई है। रविवार शाम पकड़ीडीह गांव में एक शादी में वह पिस्तौल चमका रहा था। सूचना लोगों ने कल्याणपुर थाने को दी।
सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ा। डीएसपी ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि उक्त युवक पर अंगारघाट थाने में पहले से एक मामला दर्ज है।
उन्होंने बताया कि कल्याणपुर थाने की पुलिस ने प्रशंसनीय काम किया है। जिसके लिए वे छापेमारी में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा करेंगे। मौके पर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार, एसआई संगीता कुमारी, प्रिया कुमारी, राजकिशोर राम एवं मुकेश शर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…