Samastipur

जीविका द्वारा संचालित नारी शक्ति जीविका महिला उत्पादन केंद्र का DM ने लिया जायजा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड में जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा नारी शक्ति जीविका महिला उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति महिला जीविका उत्पादक समूह द्वारा निर्मित बालाहार की उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान नारी शक्ति महिला जीविका उत्पादन केंद्र केंद्र से जुड़ी जीविका दीदीओ ने जिलाधिकारी को बालाहार के उपयोगिता एवं गुणवत्ता से अवगत कराया।

बालाहार एक ऊपरी आहार है जो शिशु को 6 माह की उम्र के बाद मां के दूध के साथ साथ उसकी भोजन की आवश्यकता की पूर्ति के लिए दिया जाता है। जिससे कि बच्चे का विकास पूर्ण रूप से हो सके शिशु के 6 माह के बाद की उम्र से लेकर मां के दूध के बंद (2 वर्षे) होने तक जो आहार बच्चे को दिया जाता है। उसे ऊपरी आहार कहा जाता है।

बालाहार के फायदे :

बालाहार ऊर्जा एवं प्रोटीन से भरा हुआ खाद्य पदार्थ है ।जो बच्चे के शारीरिक विकास में सहायता करता है ।इसके इस्तेमाल से विटामिन एवं मिनरल्स की आवश्यकता की पूर्ति होती है। जिससे बच्चे का विकास तेजी से होता है। जिलाधिकारी ने जीविका उत्पादक समूह द्वारा उत्पादित बालाहार की सराहना की और इसके उत्पादन को बढ़ाने का निर्देश दिया।

बालाहार के निर्माण में पूसा विश्वविद्यालय के द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाता है। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीडीपीओ एवं पूसा प्रखंड के जीविका कर्मी भी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

55 मिनट ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

1 घंटा ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

11 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

11 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

12 घंटे ago