समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा भारतमाला पैकेज-थ्री परियोजना का निरीक्षण किया गया। यह परियोजना समस्तीपुर जिले के ताजपुर अंचल के कोठिया मौजा से प्रारंभ होकर समस्तीपुर अंचल के गरुआरा मौजा तक आती है। इसके अलाइनमेंट में कुल 14 मौजा आते हैं। बताते चले कि इन मौजा में अधिग्रहित भूमि के 90% रैयतों का भुगतान किया जा चुका है।
कहीं– कहीं मुआवजा भुगतान बाकी है, जिसका जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश जिला भु-अर्जन पदाधिकारी को दिया गया। इस परियोजना के एलाइनमेंट में पड़ने वाले मौजो में क्या– क्या समस्याएं हैं, इसकी मौजावर विवरणी कल तक प्रस्तुत करने का निर्देश प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई को दिया गया।
इस परियोजना के कार्य में प्रगति लाने का निर्देश प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई एव निर्माण कराने वाली एजेंसी मेघा कंस्ट्रक्शन कंपनी को जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अगर इस परियोजना में एजेंसी को किसी तरह की कोई समस्या हो तो वे जिला भू-अर्जन पदाधिकारी या स्वयं उनसे मिलकर इसका समाधान कराएंगे। निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ताजपुर, अंचल अधिकारी ताजपुर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई एव मेघा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…
समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…
बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…