Samastipur

दलसिंहसराय में सड़क हादसा; बुलेट सवार बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौ’त के बाद आक्रोशित परिजनों ने NH-28 किया जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर बस स्टैंड के पास सोमवार की दोपहर एक ट्रक ने बुलेट सवार को कुचल डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ही मथुरापुर निवासी राम बिलास पोद्दार (65 वर्ष) के रूप में की गई है।

उधर घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 पर बस स्टैंड के पास शव रखकर एनएच को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे एनएच पर राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाकर मामले को शांत कराया।

स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम :

बताया जा रहा है कि राम बिलास पोद्दार अपने एक रिश्तेदार के साथ बेगूसराय से दलसिंहसराय बुलेट से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के पास सड़क जाम के कारण उनका रिश्तेदार बगल से बुलेट निकालना चाहा। इसी दौरान एक ट्रक बैक करते हुए उनके बुलेट में टक्कर मार दी। बुजुर्ग और उनका रिश्तेदार दोनों सड़क पर गिर पड़े। बुजुर्ग पर ट्रक चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बुलेट चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

हल्ला होने पर जुटे आस-पास के लोगों ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने मामले की जानकारी दलसिंहसराय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। हालांकि तब तक बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जुड़ गया और लोगों ने सड़क जाम शुरू कर दिया।

दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जप्त कर लिया गया है। ‌

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago