Samastipur

दलसिंहसराय में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 10 लाख रुपये की लूट मामले में बदमाशों का CCTV फुटेज आया सामने

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कर्मी के प्रबंधक से 10 लाख रूपए लूट मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। समस्तीपुर पुलिस ने सोशल साइट पर इन तस्वीरों को जारी करते हुए आम लोगों से पहचान करने में मदद की अपील की है। ताकि जिले को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

पुलिस के द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में जहां एक युवक बाइक पर है, वहीं एक अन्य बाइक पर तीन युवक बैठा हुआ है। बता दें कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर दलसिंहसराय के भगवानपुर चकशेखू में हथियार के बल पर 10 लाख रुपए लूट लिया था।

घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकशेखू खूब में हुई। घटना उस समय हुई जब भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन बैंक के शाखा प्रबंधक आदित्य कुमार अपने कर्मी सुधांशु कुमार के साथ लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में 10 लाख रुपये जमा करने जा रहे थे।

इसी दौरान बैंक से निकलकर थोड़ी दूर आगे बढ़ने के साथ ही 3 बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर रुपए से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की।

बताया जाता है कि घटनास्थल पर अपराधी पूर्व से घात लगाए बैठा था। जैसे ही प्रबंधक वहां पहुंचा वैसे ही बदमाशों ने हथियार के बल पर रुपये लूट लिया। पुलिस फिलहाल घटना का सीसीटीवी फुटेज के द्वारा जांच में जुटी है।

विदित हो कि कुछ दिन पूर्व भी भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने लाखों रुपए लूट लिए थे। उस मामले में अभी दलसिंहसराय पुलिस को फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं मिली है। हालांकि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को हाथ लगी है। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

6 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

3 दिन ago