Samastipur

समस्तीपुर: वट सावित्री के दिन उजड़ा सुहाग व सुनी हो गई गोद, सड़क हादसे में पति व बेटे की मौ’त, पत्नी घायल

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- सुहाग की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं वट सावित्री का पूजा करती हैं, लेकिन वट सावित्री की पूजा करने जा रही एक महिला का सुहाग उजड़ गया साथ ही उसकी गोद भी सुनी हो गई। वट सावित्री की पूजा करने के लिए महिला अपने पति और बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी, तभी भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पत्नी भी गंभीर रुप से घायल हो गई।

घटना दलसिंहसराय थाने के बल्लोचक के पास की है जहां तेज रफ्तार मैजिक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर दौरान ये हादसा हुआ। मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा निवासी बबलू दास (30) एवं बबलू के पुत्र कार्तिक कुमार (3) के रूप में हुई है। जख्मी सुमन कुमारी बबलू की पत्नी है।

हादसे में घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मामले में कार्रवाई एवं आश्रितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर हाइवे को जाम कर आवागमन ठप कर दिया।

जाम की सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ जामस्थल पर पहुंचे और मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करने का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत करा सड़क जाम हटवाया। इसके बाद पिता व पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया। जाम समाप्त होने पर करीब एक घंटे से जाम में फंसे वाहन चालकों एवं अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।

मृतक बबलू के छोटे भाई गुड्डू ने बताया कि दलसिंहसराय थाने के महनैया (गोशाला के पास) ससुराल में रह रही बहन के यहां आयोजित वट-सावित्री पूजा में शामिल होने के लिये भाभी व भतीजा के साथ उसके भैया बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बेगूसराय की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इसमें भाई बबलू व भतीजा कार्तिक की मौके पर मौत हो गई तथा भाभी सुमन कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

3 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

10 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

16 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

17 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

18 घंटे ago