Samastipur

समस्तीपुर के बूढ़ी गंडक नदी के उपर हकीमाबाद और नागरबस्ती के बीच बनेगा 333 मीटर लंबा पुल, DM ने किया स्थल निरीक्षण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा बुधवार को बाजार समिति में चल रहे निर्माण कार्य एवं जितवारपुर हकीमाबाद– नागरबस्ती के राजघाट के बीच बनने वाले पूल के लिए स्थल निरीक्षण किया गया। बाजार समिति मथुरापुर चल रहे निर्माण कार्यों जैसे प्रशासनिक भवन, सड़क, जल निकासी क योजनाएं, वेडिंग प्लेटफार्म, मीट मछली के बिक्री स्थल इत्यादि के प्रगति की भौतिक स्थिति का अवलोकन किया गया।

बाजार समिति में ये निर्माण कार्य बिहार राज्य पूल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान वेडिंग प्लेटफार्म के लिए बनाए जा रहे सीढ़ियां के बगल में दिब्यांगजनों के रैम्प बनाने का निर्देश डीएम के द्वारा सहायक अभियंता, बिहार राज्य पूल निर्माण निगम लिमिटेड को दिया गया। साथ ही कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी का आदेश भी संबंधित अभियंता को दिया गया।

इसके बाद डीएम के द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद एव वारिसनगर प्रखंड के नागरबस्ती के राजघाट के बीच बनने वाले पूल के निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया। इस पूल की लंबाई 333 मीटर है। इस बहुप्रतक्षित पूल का निर्माण बिहार राज्य पूल निर्माण निगम लिमिटेड के द्वारा किया जाना हैं।

इस पूल के निर्माण से शहर में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही यह एक तरह से बायपास का काम करेगा। इस पूल के लिए अप्रोच पथ की चौड़ाई बढ़ाने के लिए आरडब्लूडी एव बिहार राज्य पूल निर्माण निगम लिमिटेड को निर्देशित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

5 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

20 घंटे ago