Samastipur

समस्तीपुर में भोला टाॅकीज गुमटी के पास ट्रेन से उतर रहे पदाधिकारी BPRO के दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में PMCH रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में पदस्थापित एक पदाधिकारी के दोनों पैर कट गए। मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। हादसे के शिकार दलसिंहसराय के पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर कार्यरत संजय कुमार हैं।संजय कुमार का दोनों पैर कट कर अलग हो गए। जिससे उनकी हालत गंभीर है। घायल संजय कुमार को स्थानीय लोग समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें PMCH रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार BPRO संजय कुमार मुजफ्फरपुर से दानापुर जयनगर इंटरसिटी से समस्तीपुर आ रहे थे। संजय कुमार मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। शहर के कन्हौली में उनका घर है। संजय प्रतिदिन ट्रेन से समस्तीपुर आते जाते थे।

बताया जाता है कि उन्हें कलेक्ट्रेट में कोई काम था। इसकी वजह से समस्तीपुर में भोला टाॅकीज गुमटी के पास ट्रेन से उतर रहे थे। उतरने के क्रम में वे धरफरा कर गिर गए। गिरने के बाद उनका पैर पटरी पर आ गया। इस वजह से ट्रेन की चपेट में आकर उनका दोनों पैर कट गए। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने उन्हें आननफानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर हालत रहने के कारण प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया। इससे पहले उन्हें देखने के लिए सदर अस्पताल में सरकारी कार्यालयों के कर्मियों और पदाधिकारियों की भीड़ लगी रही।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

4 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

14 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

20 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

20 घंटे ago