समस्तीपुर :- केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के तहत मद्य निषेध सिपाही के पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार को किया जाएगा। इसको लेकर जिला मुख्यालय में 17 केंद्र बनाए गए हैं। जहां एक पाली में 10-12 बजे लिखित परीक्षा होगी।
इसके बारे में डीईओ मदन राय ने बताया कि सिपाही भर्ती की परीक्षा जिला मुख्यालय के बीआरबी कॉलेज मोहनपुर, आरएनएआर कॉलेज, तिरहुत अकादमी काशीपुर, होली मिशन मोहनपुर, श्री कृष्ण उवि जितवारपुर, विधि महाविद्यालय काशीपुर, सीपीएस, एसएस उवि मुक्तापुर, गर्ल्स हाई स्कूल काशीपुर,
रेलवे गोल्फ फिल्ड, कर्पूरी ग्राम इंटर स्कूल, मॉडल इंटर स्कूल बहादुरपुर, गर्ल्स हाई स्कूल घोषलेन, राजकीय कन्या विद्यालय कचहरी, उउमावि शंभूपट्टी, उमावि मोहनपुर व अल्फा मध्य विद्यालय विरसिंहपुर एलौथ में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया जाएगा। केंद्रों पर सुरक्षा बलों के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…
समस्तीपुर : कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…