Samastipur

पटोरी में फंदे से लटकता मिला अधेड़ व्यक्ति का श’व, परिजन जता रहे हत्या की आशंका 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरविंद चौक के समीप फंदे से लटका एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। बताया जाता है कि अरविंद चौक के समीप चंदेश्वर दास नामक व्यक्ति की अल्बेस्टर दुकान में काम करता था और रात को दिन उसी दुकान के अंदर रहता था।

शुक्रवार की सुबह जब सड़क से गुजर रहे लोगों को अचानक फंदे से लटके शव की जानकारी मिली तो लोगों का घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र कवि चौक के रहने वाले 55 वर्षीय गुरु चरण के दास के रूप में की गई है।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हालांकि परिवार के लोगों का आरोप है कि उनकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। चुकीं शव का पैर नीचे जमीन से सट रहा है। उधर घटना की सूचना पर पटोरी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को जब कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

11 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

12 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

12 घंटे ago