Samastipur

‘इट हैपेन्स ओनली इन कोटा (IHOIK)’ पेज चलाने वाले समस्तीपुर के अंशु को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित, पूरे देश में है इस पेज की चर्चा…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजस्थान का कोटा शहर, जहां पुरे देश के कोने-कोने से विद्यार्थी अपने सपनों को आकार देने, बड़ी उम्मीद के साथ आते है। इंजीनियरिंग, मेडिकल ओलम्पियाड आदि में सफलता की तैयारी के लिए बच्चे अपने घर, परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों को छोड़ कोटा आकर हॉस्टल के छोटे से कमरे में आशियाना बना अपने पंखो को उड़ान देते है। नए माहौल में जब यह पंख उड़ान भरने को तैयार होते है तब कई समस्याएं उन योद्धाओं के सपनो में बाधाएँ उत्पन्न करने लग जाती है।

नया स्थान, अनजान शहर, लाखो प्रतियोगी,बदलता वातावरण, कई दिक्कतें और इन सबसे बड़ी समस्या पढ़ाई का तनाव, यह परिथितियां किशोरवस्था के बच्चो के हौंसले को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती। इन विपरीत परिस्थितियों में विद्यार्थी अकेलेपन का शिकार हो कर अपने सपनो को बिखरते देखता है। लेकिन इस कोटा में लाखों विद्यार्थियों की उम्मीद एवं उनके हौसले को बनाए रखता है “इट हैपंस ओनली इन कोटा (IHOIK)” सोशल मीडिया प्लेटफार्म ।

इस सोशल मीडिया पेज को समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर गांव के रहने वाले अंशु महराज चलाते हैं। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोटा का नाम और चमकाने में जुटे हैं। दरअसल अंशु कोचिंग विद्यार्थियों में बढ़ रहे तनाव व आत्महत्या की प्रवृत्ति को कम करने के लिए काम कर रहे हैं। बड़ी संख्या में कोटा और देशभर के लोग इस पेज को फोलो कर रहे हैं। अच्छे फोटो, वीडियो, क्रिएटिव्स, मोटिवेशनल कोट आदि शेयर करते हैं।

उनके इस सकारात्मक कार्यो कै देखते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जयपुर में अंशु महराज को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। बता दें कि IHOIK कोटा में एक अच्छे कैटलिस्ट की भूमिका निभा रहा है, जो इन विद्यार्थियों की सफलता में आने वाली परेशानियों को सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में लाता है और उनको परेशानी से निजात दिलवाने में मदद करता है। विद्यार्थी लक्ष्य से नहीं भटकें और उनमें किसी भी तरह के नकारात्मक भाव नहीं आ पाएं, इसके लिए अंशु और उनकी टीम विद्यार्थियों की काउंसलिंग करती है। अंशु ने बताया कि इस पेज से कोचिंग फैकल्टी भी जुड़े हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago