Samastipur

मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, माला और चादर देकर किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [नवनीत झा] :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी तारा में स्थित आयुष कोचिंग सेंटर सह इंटर आर्ट्स क्लासेज में टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया सुशील कुमार चौधरी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता और मंच संचालन संस्था के निदेशक उदय शंकर ठाकुर कर रहे थे।

मिथिला परंपरा के अनुसार अतिथियों और अभिभावकों को पाग, माला और चादर देकर सम्मानित किया गया। टॉपर्स सम्मान समारोह में मैट्रिक-इंटर के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों में सुनिता कुमारी, नंदनी कुमारी, सीमा कुमारी, चंदा कुमारी, राजीव कुमार, रंजन कुमार संतोष कुमार आदि को डायरी ,कलम ,मेडल देकर अतिथियों और अभिभावकों के द्वारा सम्मानित किया गया।

वहीं संस्था में सबसे अधिक 438 अंक लाने वाली छात्रा सुनिता कुमारी को विशेष उपहार के रुप में साईकिल देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में ग्राम पंचायत राज के मुखिया ने कहा इस कोचिंग सेंटर का बड़ा महत्व है। क्योंकि कुल 500 अंक में से सुनीता ने 438 अंक प्राप्त किया है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह बड़े गर्व की बात है। हम सभी छात्र और छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।रमौके पर वार्ड सदस्या इंदु देवी, कुंदन झा, संतोष ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, गोपाल पासवान, डिंपल कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

4 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago