समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन से माधोपुर जाने वाली सड़क के आलमपुर कोदरिया वार्ड संख्या-13 एवं विभूतिपुर उत्तर वार्ड संख्या-3 के तरकुरबा में ट्रैक्टर से ओवरटेक करने के चक्कर में एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गया। जिसमें बाइक पर सवार एक 7 माह की बच्ची ट्रैक्टर के चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान विभूतिपुर उत्तर वार्ड संख्या-9 माधोपुर निवासी चंदन साह की पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंदन साह अपनी पत्नी रिंकू देवी एवं दो पुत्री निधि कुमारी 3 वर्ष एवं सोनाक्षी कुमारी 7 माह के साथ रविवार की संध्या में सिंघियाघाट बाजार के लिए घर से निकला था।
तभी उक्त घटना स्थल पर ट्रैक्टर से साइड लेकर आगे निकलना चाहा। जहां संतुलन खोकर गिर गए। जिसमें सोनाक्षी की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं पति-पत्नी व 3 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसका इलाज जारी है।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…