Samastipur

स्वाति दुष्कर्म व हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होना समस्तीपुर पुलिस प्रशासन पर सबसे बड़ा सवाल : विधायक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- स्वाति दुष्कर्म हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी, उजियारपुर थाना प्रभारी को निलंबित करने, स्वाति के पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, मोबाइल से माले नेता को जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले 7 दिनों से चल रहे आमरण अनशन के प्रति पुलिस प्रशासन की बेरुखी का विरोध करते हुए भाकपा माले के विधायक सह खेग्रामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यदेव राम ने कहा कि 302 धारा के तहत उजियारपुर थाना में दर्ज कांड में छह महीना गुजर जाने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

भाकपा माले के विधायक सह खेग्रामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यदेव राम समस्तीपुर परिसदन में प्रेस को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि इतने सारे तथ्य रहने के बावजूद थाना प्रभारी का थाना में बने रहने दिखलाता है कि दाल में कुछ काला है।

उन्होंने कहा कि पुलिस कप्तान को समग्र जांच के मद्देनजर थाना प्रभारी को तत्काल हटाना चाहिए। भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि इंसाफ के लिए निर्णायक आंदोलन होगा। अगर पुलिस प्रशासन तत्काल कदम नहीं उठाता तो आंदोलन को राज्य स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की राज्य सचिव शशि यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा दिलाना नागरिक समाज का कर्तव्य। बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के सवाल पर प्रशासन इसलिए उदासीन है क्योंकि वह दलित मजदूर की बेटी है। स्वाति की मां को पटना ले जाकर मामले को राज्य सरकार के समक्ष पेश किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को समस्तीपुर बंद करने का भी आवाह्न किया है। संवाददाता सम्मेलन को जिला सचिव प्रो उमेश कुमार, फूलबाबू सिंह, जीबछ पासवान, बंदना सिंह, महावीर पोद्दार,अमित कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने भी संबोधित किए।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

18 मिनट ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

2 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

4 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

6 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

17 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

18 घंटे ago