समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुर में प्रखंड मुख्यालय के समीप वार्ड संख्या-11 में शुक्रवार की देर शाम एक घर में आग लग गई। इसमें एक ही घर के 6 लोग जख्मी हो गए। जख्मी में महेश्वर सहनी का 7 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार, 50 वर्षीय संजय सहनी, उसकी 10 वर्षीय बेटी नीतू कुमारी, 15 वर्षीय पुत्र विरेंद्र सहनी, पत्नी संजू देवी और सिकंदर कुमार शामिल है।
मिली जानकारी अनुसार देर शाम खाना बनाने के दौरान कुकिंग गैस से भड़की आग ने घर को अपने जद में ले लिया। आनन-फानन में लोगों ने जख्मी को उपचार को लेकर CHC में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें दो की हालत नाज़ुक बताई गई है।
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…