समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के डीह गावंपुर स्थित राजेंद्र आईटीआई कॉलेज परिसर में बुधवार की शाम भूमि विवाद में एक वृद्ध महिला को कॉलेज संचालक के द्वारा कॉलेज कैंपस में पेड़ से बांधकर पिटाई की खबर समस्तीपुर टाउन मीडिया पर चलने के बाद एसपी विनय तिवारी ने संज्ञान लेते हुए उजियारपुर थाना को कार्रवाई का आदेश दिया था। जिसके बाद उजियारपुर पुलिस ने आरोपी कॉलेज के संचालक सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले पीड़ित महिला के पति जागेश्वर सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया था। इस आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए इसमें दूसरे पक्ष के आईटीआई कॉलेज संचालक सुरेश सिंह, उसकी पत्नी आशा देवी व पुत्र सोनू व मंटून को नामजद आरोपी बनाया गया था।
उजियारपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…
समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…