समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत घमहो गांव में बुधवार को जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबकर 10 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान घनश्याम यादव की 10 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में की गई। वह कक्षा तीन की छात्रा थी। गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई करती थी। घटना की सूचना पर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला, बाद में पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि घनश्याम यादव की पुत्री पिंकी कुमारी गांव के ही वार्ड संख्या-7 मोहल्ला में खेत की ओर गई थी। बताया गया है कि खेत में जेसीबी से काफी गड्ढा किया गया था, जिसके कारण उसमें पानी भरा था। लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि बच्ची शौच कर रही होगी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में डूब गई।
दिन के करीब 10 बजे तक बच्ची का कुछ था पता नहीं चला तो लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लोगों ने शक के आधार पर जेसीबी के खोदे गए गड्ढे में उसकी तलाश की तो उसका शव बरामद हुआ। बच्ची का शव बरामद होने के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। बाद में लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सिंधिया थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सिंघिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर इस मामले में सिंधिया थाने में यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…