Samastipur

समस्तीपुर सदर के नए DSP ने पदभार किया ग्रहण, अपराधियों का किया एनकाउंटर तो राष्ट्रपति कर चुके हैं सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर के नए डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। यहां पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए नये डीएसपी ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था दुरूस्त करने, कमजोर वर्ग के लोगों सहित आम जनता को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने तथा पुलिस -पब्लिक के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

दरोगा से पदोन्नति लेकर डीएसपी तक का सफर, राष्ट्रपति से हो चुके हैं सम्मानित 

संजय कुमार पांडेय दारोगा से पदोन्नति लेकर डीएसपी तक की सफर तय की है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रुप में संजय कुमार पांडेय जाने जाते हैं। राष्ट्रपति से जहां वीरता पुरस्कार मिल चुका है, वहीं विभाग के द्वारा आंतरिक सुरक्षा अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

सिवान के मूल निवासी संजय कुमार पांडेय की वर्ष 1994 में पुलिस विभाग में दारोगा के पद पर इंट्री हुई। प्रशिक्षण के बाद पहली पोस्टींग जहानाबाद में हुई। जहां अपराधियों केसाथ कई मुठभेड़ हुआ। उसके बाद बेगूसराय, खगड़िया और बांका में बतौर थानाध्यक्ष व दारोगा के पद पर विभिन्न थानों में कार्य किए।

खगड़िया में पुलिस व अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच अपराधियों को एनकाउंटर किया गया था। जिसके बाद संजय कुमार पांडेय को वर्ष 2005 में राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बांका में कार्य के दौरान संजय कुमार पांडेय को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति दी गयी और फिर पटना पोस्टिंग किया गया।

2013 में डीएसपी के पद पर विभाग में पदोन्नति मिली :

संजय कुमार पांडेय की नवादा डीएसपी के रुप में पहली पोस्टिंग हुई। नवादा में लगभग चार साल तक कार्यरत रहे। फिर उसके बाद सीतामढ़ी के पुपरी डीएसपी के रुप में लगभग ढाई वर्ष, मुंगेर खड़गपुर में डीएसपी के पद पर एक साल एवं शिवहर में डीएसपी के पद पर लगभग दो साल से कार्यरत हैं। अब समस्तीपुर सदर डीएसपी के रुप में सरकार ने नयी जिम्मेदारी दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago