तस्वीर : सांकेतिक
समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा थाना के रहुआ भजनपट्टी से शराब की बड़ी खेप पकड़ने के मामले में पुलिस ने 11 नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में अज्ञात को भी आरोपित किया गया है।
इस संबंध में रविवार को रोसड़ा थाना पर प्रेस वार्ता में एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि बरामद शराब के साथ धराये आरोपी उजियारपुर के दीपक कुमार से पूछताछ में धंधेबाजों के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली। जिस पर रोसड़ा पुलिस की एक विशेष टीम काम रही है। ट्रक से बरामद शराब कुल 3568 लीटर विदेशी शराब पंजाब निर्मित है। इस कारण पुलिस इसके सप्लायर की तालाश में जुटी है।
एसडीपीओ ने बताया कि स्थानीय स्तर पर शराब की खेप जिन धंधेबाजों ने मंगायी थी, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है और उन सभी को प्राथमिकी में नामजद किया गया है। इनमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों के धंधेबाज शामिल हैं, जिन पर पूर्व से भी शराब का मामला चल रहा है।
ये धंधेबाज रोसड़ा, खानपुर व विभूतिपुर थाना क्षेत्र के हैं। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। सभी आरोपी फरार पाए गए। हालांकि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
रोसड़ा थाना क्षेत्र में शराब के धंधेबाजों की बड़ी टीम सक्रिय है। शराब की खेप मंगाने के लिए वे तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। शराब की सप्लाई के लिए तरह-तरह की कोडिंग का उपयोग सभी करते हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शराब की बड़ी खेप मंगाने वाले छोटे धंधेबाजों को सप्लाई देते है। इसके लिए वे आपस में कोड में बात करते हैं।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि आजकल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में ट्रक से खेप मंगायी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में ट्रक से उतार शराब पिकअप पर लोड कर रोसड़ा के अलावा खानपुर और विभूतिपुर थाना क्षेत्र में पहुंचाया जाता है।
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…