Samastipur

समस्तीपुर रेलवे अस्पताल में कार्यरत मजदूरों ने काम किया ठप, ठेकेदार पर मनमानी का लगा रहे आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर के रेलवे अस्पताल में ठेके पर कार्यरत मजदूरों ने ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाकर काम ठप कर दिया है। काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप है कि पिछले 8 वर्षों पर ठेके पर सफाई का कार्य कर रहे हैं। पुराने संवेदक के द्वारा उन्हें पीएफ की राशि काट कर 10 हजार रुपये मासिक का भुगतान किया जा रहा था।

लेकिन अब नए ठेकेदार के द्वारा उनसे 7 हजार रुपये में काम कराया जा रहा है। मजदूरों के द्वारा विरोध करने पर उन्हें काम से निकालने की धमकी दी जा रही है। वहीं ठेकेदार का कहना है कि पहले लेबर कॉन्ट्रैक्ट था अब वर्क कॉन्ट्रैक्ट पर रेलवे काम करा रही है। नए टेंडर के मुताबिक मजदूरों की संख्या की कोई लिमिट नहीं है।

ऐसे में जरूरत के मुताबिक 25 मजदूर के द्वारा काम करा रहे हैं। मजदूरों के कार्य क्षमता के अनुसार उन्हें भुगतान किया जा रहा है, जिसका मजदूर विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर पिछले 6 दिनों से उनसे बात करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन मजदूर वार्ता को तैयार नहीं हो रहे हैं। ऐसे में अब वो दूसरे स्थानीय मजदूरों के माध्यम से करा काम करा रहे है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

4 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

9 घंटे ago