Samastipur

बड़ी खबर: समस्तीपुर मंडल में मालगाड़ी की तीन बोगियां हुईं बेपटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित

बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा से आ रही है, जहां मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी हुई हैं। दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के मोहम्मदपुर स्टेशन के पास यह हादसा हुआ है। गिट्टी लदी मालगाड़ी की तीन बोगिया पलटने से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं। हादसे के बाद अप और डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित है और कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हैं। गनीमत की बात है कि इस हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल रेलवे ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के डिब्बों को हटाने की कोशिश की जा रही है ताकि जल्द से जल्द परिचालन सामान्य हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: 28 साल की शिक्षिका शाइस्ता, 60 का स्कूल संचालक राकेश… चोरी छिपे नेपाल के मंदिर में कर ली शादी, Photo वायरल होते ही बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है…

10 घंटे ago

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

20 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

22 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

23 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

1 दिन ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

1 दिन ago