Samastipur

समस्तीपुर-पूसा पथ पर गरुआरा चौर में ऑटो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर, ऑटो सवार 10 लोग जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां ऑटो और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में ऑटो सवार दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-पूसा पथ पर गरुआराा चौर की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में कार्यरत चौकीदार अनिल पासवान का पूरा परिवार समस्तीपुर थानेश्वर स्थान मंदिर से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव पुनासा लौट रहे थे।

इसी दौरान गरुआरा चौर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर से ऑटो की भिड़ंत हो गई। इस घटना में ऑटो सवार दस लोग जख्मी हो गए। जिसमें ऑटो चालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

34 मिनट ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

45 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

57 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

9 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

12 घंटे ago