Samastipur

मोहिउद्दीननगर के सिवैसिंगपुर गांव में लगी भीषण आग, 100 से अधिक घर जलकर हुए खाक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के सिवैसिंगपुर गांव के वार्ड संख्या-2 मोहल्ला में गुरुवार की दोपहर हुई अगलगी कांड में 100 से अधिक घर जल कर राख हो गया। इस घटना में 30 लाख रुपये से अधिक के संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर मोहिउद्दीननगर के अलावा पटोरी से पहुंची दमकल टीम बचाव राहत कार्य में जुट गई।

आग की भयाव: स्थिति को देख समस्तीपुर जिला मुख्यालय से भी दमकल टीम को भेजने का अनुरोध किया गया है। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस समेत प्रखंड प्रशासन के लोग भी पहुंच गए हैं। घटना के संबंघ में बताया गया है कि सिवैसिंगपुर मठ के पास के मकान से अचानक दोपहर करीब एक बजे आग की जिंगारी उठी। इस दौरान चल रही तेज पछिया हवा के कारण आग का तेजी से आग की ओर फैलाव हो गया। जिससे देखते ही देखते पूरा गांव जलने लगा। लोग इधर-उधर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

इस घटना में कई पशु के जल जाने की सूचना है। उधर, हल्ला होने के बाद स्थानीय लोगो ने थाना को जानकारी दी। जिसके बाद थाना से छोटी दमकल वाहन को भेजा गया। लेकिन स्थिति नियंत्रित नही होता देख पटोरी थाने को जानकारी दी गई। कुछ देर बाद पटोरी थाने की दमकल टीम भी पहुंची लेकिन दमकल का पानी खत्म हो जाने के कारण वाहन पुन: थाना चला गया। जिससे आग और बेकाबू हो गई। जिसके बाद स्थानीय जन प्रतिनियों ने जिला मुख्यालय को सूचना दी है।

जिला मुख्यालय से बड़ा वाहन भेजा गया है। समाचार प्रेषण तक आग पर काबू पाया नहीं जा सका था। मौके पर सीओ प्रमोद कुमार रंजन ने बताया कि अभी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। समस्तीपुर से भी मदद मांगी गई है। ग्रामीणो ने 100 से अधिक घर जलने की बात बताई है। आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने की बात बताई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

56 मिनट ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

6 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

8 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

10 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

15 घंटे ago