Samastipur

उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभन बरगांव के प्रधानाध्यापक ने स्वीकारी अपनी भूल, कहा- नामांकन के दौरान बच्चों से लिये गये अतिरिक्त पैसे होंगे वापस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभन बड़गांव में वर्ग नवम में नामांकन दाखिल करने में नियम विरुद्ध अवैध राशि उगाही का मामला पिछले दिनों प्रकाश में आया था। इस मामले को युवा छात्र नेता सह समाजसेवी विकास झा ने प्रमुखता से उठाया था। इससे संबंधित अभिभावकों की बैठक गुरुवार को हुई।

जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार रजक ने अपनी भूल स्वीकार किया और कहा कि सरकारी निर्देशानुसार बच्चों से राशि ली जाएगी। साथ ही उन्हें रसीद भी दिया जाएगा तथा शिक्षक द्वारा लिया गया अधिक राशि बच्चों को वापस लौटा दिया जाएगा।

आपको बता दें कि सरकार के निर्देशानुसार वर्ग नवम में नामांकन दाखिल करने वाले सभी समुदायों के बच्चों से 500-500 रुपये लिया गया है। जबकि अनुसूचित जाति के बच्चों से महज 320 रूपये, पिछड़ी जातियों से 370 रूपये और सामान्य जाति के बच्चों से 420 रूपये लिया जाना था। लेकिन प्रधानाध्यापक ने अपनी मर्जी से अवैध रूप से नामांकन फीस ज्यादा वसूली कर नामांकन कर रहे थे।

जिस पर बच्चों के अभिभावक ने आक्रोशित हो कर प्रधानाध्यापक द्वारा अवैध फीस लेने पर विरोध करते हुये बच्चों से अधिक लिये गये फीस को वापस देने की बात कहे। जिस पर प्रधानाध्यापक ने अपनी भूल को स्वीकार करते हुये लिये गये अधिक पैसे वापस देने की बात कही। मौके पर मुक्ति नारायण झा, विकास झा, शिक्षक नेता महेश प्रसाद यादव, विमलेश कुमार चौधरी, अंकिता लाल, शिवनाथ सिंह, रामप्रवेश दास, पंकज कुमार कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

3 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

3 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

4 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

12 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

21 घंटे ago