Samastipur

CM के शराबबंदी वाले बिहार में यह महिला थानाध्यक्ष ही माफियाओं के साथ शराब के खेल में थी शामिल, SP ने किया निलंबित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- नवपस्थापित कर्पूरीग्राम थाना की थानाध्यक्ष अनिशा कुमारी को एसपी विनय तिवारी ने शराब कारोबारी से सांठ- गांठ के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पांच दिन पूर्व सूचना मिली थी कि कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष अनिशा कुमारी क्षेत्र के एक शराब कारोबारी से सांठ-गांठ कर कारोबार में उसे मदद कर रही है। शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामलें में सदर डीएसपी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया।

एसपी ने बताया कि इस मामले में सदर डीएसपी एसके पांडेय ने जांच की तो मामला सही पाया। उन्होंने अपने जांच प्रतिवेदन में थानाध्यक्ष पर लगे आरोप की पुष्टी की। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया। साथ अनिशा कुमारी पर विभागीय कार्रवाई की अनुसंशा की गई है।

यहां बात दें कि इससे पूर्व में कर्पूरी ग्राम के एक और दारोगा पर शराब कारोबारी से साठगांठ का आरोप लगा था। जिसे पूर्व में निलंबित किया जा चुका है। कर्पूरी जयंती के दिन इस थाने का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने किया था। उन्हीं की शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए अनिशा शराब माफियाओं से सांठ-गांठ कर क्षेत्र में शराब का धंधा करवाने में एक तरह से मदद कर रही थी।

यहां बता दें कि गत 24 जनवरी को मुफस्सिल थाना से दस पंचायतों को काटकर कर्पूरीग्राम थाना बनाया गया था। कर्पूरी जयंती के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कर्पूरीग्राम में नया थाना का उद्घाटन किया था। अनिशा कुमारी थाना की पहली थानाध्यक्ष बनाई गई थी। इधर, एसपी विनय तिवारी के कारवाई के बाद जिले के पुलिस अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

11 मिनट ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

17 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

25 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

29 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

3 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago