समस्तीपुर/कल्याणपुर : शराबबंदी वाले बिहार में अवैध शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है। शराब माफियाओं का मनोबल इस कदर बढ़ा है कि वह पुलिस पर भी हमला करने से गुरेज नहीं करते। ताजा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बिशनपुर की है जहां शराब की सूचना पर रेड करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान टीम के लोग मौके से फरार हो गए।
वहीं एक जवान भीड़ के हत्थे चढ़ गया जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दिया। ग्रामीणों की पिटाई से होमगार्ड जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी जवान की पहचान नवल किशोर भगत के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में उत्पाद निरीक्षक सुभाष कुमार का बताना है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शराब की सूचना पर टीम रेड करने पहुंची थी। जिसका ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया जिसके बाद टीम मौके से भाग निकली। लेकिन एक होमगार्ड जवान भीड़ के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद शराब माफियाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दिया। बाद में भारी संख्या में पहुंची पुलिस टीम ने जख़्मी जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
वीडियो…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…