Samastipur

कल्याणपुर में बागमती नदी तटबंध के राजपा बांध पर दो पक्षों में विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हायाघाट नामापुर जाने वाली बागमती तटबंध के राजपा बांध पर रविवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद के बाद हुई झड़प के दौरान फायरिंग की गई। हालांकि इस फायरिंग की घटना में किसी के जख्मी या हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजपा बांध पर देर शाम दो पक्ष आपस में भीड़ गए। बाताबाती के बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष उलझ गए। उसी दौरान एक पक्ष ने पांच राउंड फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों में दहशत पसर गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि फायरिंग होने की सूचना है। इसकी जांच कराई जा रही है। अब तक किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

4 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

10 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

20 घंटे ago