Samastipur

समस्तीपुर-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग करते पांच को RPF ने किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर-जयनगर रेल खंड पर ट्रेनों में चेनपुलिंग की बढ़ती घटना को देखते हुए शनिवार को आरपीएफ ने सिविल वर्दी में अभियान चलाकर चेन पुलिंग करते पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी लोगों की गिरफ्तारी हायाघाट- थलवारा स्टेशन के बीच की गई।

गिरफ्तार लोगों में दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र क मनोहर कुमार, सोनू कुमार, साजन कुमार समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा गांव का इॅम्तियाज व मो. छोटे शामिल है। सभी लोगों को रेलवे कोर्ट में पेशीयके बाद जेल भेज दिया गया है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर वीपी वर्मा ने बताया कि समस्तीपुर -दरभंगा व जयनगर रेलखंड पर इन दिनों एक्सप्रेस ट्रेनों की जाने वाली चेनपुलिंग से रेलवे यात्री परेशान हैं। ट्रेनें भी काफी लेट हो रही है। मिल रही शिकायत के बाद शनिवार को सिविल वर्दी में समस्तीपुर से जयनगर जा रही 05535 ट्रेन में टीम को भेजा गया। इसी दौरान हायाघाट- थलवारा स्टेशन के बीच युवकों के द्वारा चेन पुलिंग की गई। जिसे पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

इसी रूट पर शराब उतारने के लिए रेलवे लाइन पर सिक्का रख कर किया जाता था सिंगनल लाल :

यहां बता दें कि गत महीना इसी रूट पर शराब कारोबारी शराब की खेप उतारने के लिए रेलवे लाइन के जोड़ पर सिक्का रख देते थे। जिससे सिंगनल लाल होने पर लोग रात के अधेरे में शराब की खेप उतार लेते थे। इस घटना के बाद से इस खंड पर विशेष चौकसी रखी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

5 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

6 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

13 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

14 घंटे ago