Samastipur

शहर के गणेश चौक पर पति के साथ सामान की खरीदारी कर रही महिला पर बाइक सवार युवक ने चाकू से किया हमला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश चौक के पास खरीदारी करने पहुंची एक महिला पर बाइक सवार एक युवक ने चाकू से हमला बोल दिया। इस घटना में महिला के गर्दन पर वार किया गया है। हो-हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के भिदोघाट वार्ड संख्या-5 मोहल्ला निवासी अरुण चौधरी की पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि नीलम अपने पति उरूण चौधरी के साथ बाइक से खरीदारी करने के लिए वारिसनगर के भिदोघाट से समस्तीपुर पहुंची थी। शहर के गणेश चौक पर उसी के गांव के बबलू कुमार नामक एक युवक ने अचानक उस पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हुई।

उधर इस घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गया। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो घटना की सूचना नगर थाने को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने तत्काल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला का उपचार किया जा रहा है।

महिला का आरोप है कि बबलू कुमार नामक युवक ने उस पर हमला किया था जिससे पुराना विवाद चल रहा है। दूसरी ओर नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। महिला का बयान लिया जा रहा है, इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

57 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

11 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

15 घंटे ago