Samastipur

दिव्यांग बच्चों को प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर प्रमाणीकरण करने का निर्देश जिलाधिकारी ने DEO और CS को दिया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में डीएम योगेन्द्र सिंह ने सभी विभागों की अंतरविभागीय समिति के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान शिक्षा विभाग की अंतरविभागीय दिव्यांग्जन से संबंधित समिति की समीक्षा करते हुए डीएम ने डीईओ व सीएस को जिला के चिह्नित दिव्यांग बच्चों का कैंप लगाकर शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण करने का निर्देश दिया।

डीएम ने सीएस को कैंप लगाने व डॉक्टर की मौजूदगी रखने जबकि डीईओ को दिव्यांग बच्चो को कैंप तक लाने की जवाबदेही दी। बताया गया कि सर्वेक्षित दिव्यांगजन बच्चों में 50 फीसदी का प्रमाणीकरण किया जा चुका है। डीएम ने प्रखंड स्तर पर दिव्यांगजन प्रमाणीकरण कैंप लगाने का निर्देश दिया। वहीं डीईओ ने बताया कि सभी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

वहीं पीएम पोषण योजना के बारे में डीपीओ एमडीएम ने बताया कि पिछले दो उठाव व वितरण से पूर्व समन्वय स्थापित करने के लिए राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक व डोर स्टेप डिलीवरी संवेदकों व पीएम पोषण योजना के प्रखंड साधन सेवियों के साथ संयुक्त बैठक की जा रही है।

पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय में महिला शिक्षिका की नियुक्ति करने का निर्देश :

वहीं पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से पिछड़ा वर्ग आवासीय +2 उवि कल्याणपुर के संस्थापन व संचालन समिति की बैठक में डीएम ने डीईओ को एक महिला शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। वहीं पदाधिकारी ने बताया कि इस आवासीय विद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत विषय के संविदा पर नियोजन के लिए छह आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीएम ने अविलंब इस संबंध में बैठक कराने का निर्देश दिया।

92 विद्यालयों को एनजीओ के माध्यम से मिलेगा एमडीएम :

वहीं डीपीएम एमडीएम ने बताया कि दलसिंहसराय व उजियारपुर के 92 प्रारंभिक विद्यालयों कोएनजीओ नव प्रयास के केंद्रीयकृत रसोई घर से गरमागरम व गुणवत्तापूर्ण भोजन निकट भविष्य में दिया जा सकेगा। डीएम ने नियमित रूप से प्रक्रिया का अनुश्रवण कर बच्चों को स्वच्छ व सुरक्षित भोजन देने का निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

3 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

8 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

10 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

12 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

17 घंटे ago