Samastipur

समस्तीपुर भाजपा में बगावत की उठी चिंगारी, मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर जिलाध्यक्ष का विरोध हुआ शुरू

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर भाजपा में कमिटी में इन दिनों कुछ ठीक-ठीक नही चल रहा है है। नगर मंडल अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया को लेकर कुछ कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं। इसको लेकर शुक्रवार को बैठक भी आयोजित की गई। इससे पहले रोसड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जतायी थी।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर नगर मंडल और समस्तीपुर ग्रामीण मंडल पूर्वी के कार्यकर्ताओं की बैठक बहादुरपुर गौशाला में हुई। उक्त बैठक पार्टी के राहुल कुमार के अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में शामिल दर्जनों कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष द्वारा समस्तीपुर नगर अध्यक्ष और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पूर्वी के चयन व जिला पदाधिकारी टीम के निर्माण पर घोर आपत्ति दर्ज की है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिला अध्यक्ष के द्वारा कार्यकर्ताओं की भावना के विपरित निर्णय लिया गया है जिसका सामूहिक रूप से विरोध दर्ज किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओ ने मंडल अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया का विरोध चरणबद्ध तरीके से करने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी के नेता राकेश राज ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से मिलकर जिला की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। वहीं पार्टी के नेता कृष्ण बालक ने कहा कि पीएम के मन की बात के सौंवे एपिसोड को भव्य तरीके से मनाया जायेगा। इसमे सभी कार्यकर्ताओं की दमदार उपस्थिति होगी।

मौके पर भाजपा नेता सह निगम पार्षद सुजय कुमार गुड्डू, पार्षद प्रतिनिधि नीरज सोनी, सुशील पासवान, श्याम पासवान, विजय चौधरी, प्रेम चौधरी, शिवशंकर चौधरी, मनोज गुप्ता, पंकज साह, विकास सर्राफ, विपिन दास, आदित्य यादव, राजू यादव, उमाशंकर यादव, सुनील यादव, राकेश मालाकार, अरुण साह, उमेश कुशवाहा, मन्नी कुशवाहा, मिथलेश सहनी, धर्मेंद्र पोद्दार, कृष्णनंदन पोद्दार, रमेश दास, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, कुंदन कुमार, सुनील कुमार, सुरेंद्र साहू समेत अन्य उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

6 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

16 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

17 घंटे ago