Samastipur

विक्रमपुर बांदे में देर रात लगी भयंकर आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर बान्दे में देर रात अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बान्दे चौक पर दो दुकान में अचानक आग लग गई, जब तक आसपास के लोगों को इसकी जानकारी होती तब तक दो दुकान इसकी चपेट में पूरी तरह आ चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग इतनी भयावह थी की लोग आग बुझाने का प्रयास कम दिखा रहे थे।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी से अग्निशामक कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक आग की चपेट में एक फल का दुकान और एक अंडा का दुकान आ गया जिसमें रखे लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। हालांकि ग्रामीणों की सक्रियता से आसपास के दुकानों को जलने से बचा लिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

4 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

8 घंटे ago