Samastipur

स्वाति हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर माले कार्यकर्ताओं ने किया समस्तीपुर बंद, 9 दिनों से बैठे हैं अनशन पर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित स्वाति रेप व हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से 9 दिनों से शहर के सरकारी बस स्टैंड में अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों के समर्थन में माले कार्यकर्ता मंगलवार को आंदोलित हो उठे और लोगों ने समस्तीपुर बंद का आह्वान करते हुए शहर के ओवर ब्रिज के पास आगजनी कर समस्तीपुर पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

आंदोलित माले कार्यकर्ताओं का कहना था कि स्वाति रेप व हत्याकांड में पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उजियारपुर से जुड़े माले के 8 कार्यकर्ता पिछले 9 दिनों से अनशन पर हैं जिनमें से 6 की स्थिति काफी गंभीर हो चुकी है। बावजूद प्रशासन के लोग अब तक वार्ता को नहीं पहुंचे हैं। यहां बता दें कि पूर्व में अनशन कारी माले कार्यकर्ताओं के स्थिति गंभीर होने पर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर सलाइन लगाया था। बता दे कि स्वाति हत्याकांड में उसकी मां खुद अनशन पर बैठी हुई है।

क्यों अनशन पर बैठी हुई है हत्या पीड़ित की मां :

हत्या पीड़ित स्वाति की मां फूलन देवी बताती है कि गत वर्ष उनकी पुत्री स्वाति की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन स्थानीय पुलिस अपराधियों से सांठगांठ कर इस मामले में आरोपी बनाए गए लोगों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्या के मामले को आत्महत्या बता रहे हैं।

दूसरे अनशनकारी श्याम ने क्या कहा

अनशनकारी श्याम कुमार बताते है कि उसकी मां गूंगी थी। 2 वर्ष पूर्व उनके साथ भी गैंगरेप के बाद उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले में भी उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है लेकिन अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। श्याम ने कहा कि अनशन के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगा।

गौरतलब है कि गत वर्ष 23 सितंबर की रात उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में स्वाति का रेप किया गया था और फिर उसके घर में उसके शव को फंदे से लटका दिया गया था। स्वाति की मां का आरोप है कि जिस समय शब बरामद हुआ था उसके मुंह में उसका अंडर गारमेंट्स घुसाया गया था। उसके शरीर में कई जगहों पर मिट्टी के निशान थे। बावजूद पुलिस ने अपनी जांच में इसकी चर्चा नहीं की। यहां तक कि इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई जिसे आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया।

उधर श्याम कुमार का कहना था कि उसकी मां सतही देवी की हत्या भी गत वर्ष 24 अप्रैल को भिंडी के खेत में बदमाशों ने रेप के बाद कर दी थी। इस हत्याकांड में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई लेकिन अब तक उस मामले में भी कुछ नहीं हुआ। हालांकि उजियारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि बतही हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दूसरे की फरारी की स्थिति में घर की कुर्की जब्ती की जा चुकी है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

7 मिनट ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

10 मिनट ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

33 मिनट ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

1 घंटा ago

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

8 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

9 घंटे ago