Samastipur

अनशनकारियों के समर्थन में कल 4 अप्रैल को समस्तीपुर बंद करने का आवाह्न

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के सरकारी बस पड़ाव में पिछले 7 दिनों से भाकपा माले कार्यकर्ता गंगा पासवान, बिरजू साह, सुधांशु प्रियदर्शी, फूलनदेवी, श्याम कुमार, मो० सकुर, रीता देवी आदि द्वारा जारी अनिश्चितकालीन अनशन के समर्थन में आइसा, आरवाईए व खेग्रामस के नेतृत्व में समाहरणालय के समक्ष मांगों को लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला गया। तत्पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया।

सभा की अध्यक्षता आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से व संचालन खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान ने किया।  सभा को संबोधित करते हुए महिला संगठन ऐपवा के राज्य सचिव शशि यादव ने कहा कि भाकपा माले द्वारा स्वाति- बतही देवी हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तारी एवं थानाध्यक्ष को निलंबित करने, पूसा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार को बार-बार धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने सहित अन्य की मांग को लेकर 7वें दिन जारी अनशन में बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए आरक्षी अधीक्षक के समक्ष अनशनकारियों के समर्थन में भाकपा माले 4 अप्रैल को समस्तीपुर बंद कराने का आह्वान किया है।

प्रतिवाद मार्च में माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज, आरवाईए राज्य उपाध्यक्ष रंजीत राम, आइसा के प्रीति कुमारी, मनीषा कुमारी, जानवी कुमारी, मो. फरमान, रवि रंजन, द्रख्शा जबी , संजीव कुमार, आरवाईए के संजीव पासवान, जसविंदर राम, राहुल कुमार, राकेश कुमार, रोहित कुमार, सुजीत कुमार, विशाल कुमार, मो. इस्तेखार, मेघना भगत, तन्जय प्रकाश, खेग्रामस जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय, सुरेश कुमार, ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह, नीलम देवी, खेग्रामस के उपेंद्र राय, अशोक राय, माले के फूलबाबू सिंह, महावीर पोद्दार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, जयंत कुमार, अर्जुन दास, प्रमिला राय, ललन कुमार, अमित कुमार, महेश कुमार, मो० जफर समेत अन्य उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

8 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

10 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

12 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

23 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

23 घंटे ago