Samastipur

माँ को बागेश्वर धाम जाने से रोकने के लिए पटना एयरपोर्ट पर बम की अफवाह फैलाई, दरभंगा और रांची एयरपोर्ट पर भी किया फोन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी के गली नंबर-1 निवासी सुधांशु शेखर उर्फ मुकुंद के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से धमकी देने वाला एक मोबाइल भी बरामद किया है।

पुलिस गिरफ्त में आये युवक ने बताया कि वह अपनी मां को बागेश्वर धाम जाने से रोकने के लिए गूगल से एयरपोर्ट अथॉरिटी का नंबर निकाल वहां फोन कर बम होने की सूचना दी। इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। जांच के बाद यह सूचना गलत पाया गया। सूचना मिलने पर पटना पुलिस एक्शन में आई और सूचना देने वाले नंबर की जांच में जुट गई।

जांच के क्रम में पाया गया कि यह मोबाइल नंबर समस्तीपुर का है, जिसके बाद समस्तीपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। समस्तीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को शहर के ही पंजाबी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उस शख्स को गिरफ्तार करने गयी तब उसने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी के साथ अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हो गये।

इस संबंध में आरोपी का बताना है कि उसका भाई संपति की लालच में उसकी मां को उससे दूर करना चाहता है। भाई माँ को अपने साथ बागेश्वर धाम ले जा रहा था। जिसको लेकर उसने एयरपोर्ट पर बम होने की अफवाह फैला दी। ताकि उसकी मां उसके भाई के साथ ना जा सके और फ्लाइट छूट जाए। इस दौरान उसने दरभंगा और रांची एयरपोर्ट पर भी फोन किया था।

बता दें कि बुधवार की सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर पटना एयरपोर्ट के अधिकारी को फोन करके एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना दी गयी। इसकी सूचना मिलते एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ता, सीआईएसएफ एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे एयरपोर्ट के अंदर और बाहरी परिसर की जांच की लेकिन ना तो बम मिला और ना ही कोई विस्फोटक पदार्थ मिला। पटना एसएसपी ने इसे अफवाह बताया।

उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि धमकी भरा कॉल करने वाले शख्स की पहचान कर ली गयी है। शख्स को समस्तीपुर से पकड़ा गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पास से उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है जिससे उसने फोन करके पटना एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना दी थी। बता दें कि एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना मिलने के बाद काफी घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यहां देखें वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

6 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

7 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

10 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

10 घंटे ago