Samastipur

DREAM-11 में समस्तीपुर का युवक 49 रुपये लगाकर 2 करोड़ रुपये का इनाम जीता, पिता वारिसनगर थाना में हैं चौकीदार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले में एक युवक रातों-रात करोड़पति बन गया। किस्मत का दरवाजा ऐसा खुला कि एक चौकीदार दो करोड़ रुपये का मालिक बन गया। वह भी महज 49 रुपए में। समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के कशोर गॉंव निवासी दिपक पासवान (प्रतिनियुक्त चौकीदार वारिसनगर थाना) का पुत्र मुकेश पासवान महज 49 रुपए में करोड़पति बन गया है। बता दें कि मुकेश ने ड्रीम-11 में प्रथम स्थान लाकर दो करोड़ रुपए जीत लिया है।

Samastipur Town मीडिया से बात करते हुए मुकेश ने बताया कि वह वर्ष 2017 से ही ड्रीम 11 में प्लेयर बनाकर गेम खेलने की शुरुआत की थी। जिसके बाद 10 रुपए, 20 रूपए लगाकर खिलाड़ी चयन कर टीम बनाता था। इसी दौरान वर्ष 2021 में पहली बार पांच लाख रुपए का प्राइज जीता। जिसके बाद लगातार खिलाड़ी का चयन करते हुए ड्रीम-11 पर टीम बनाता चला गया।

इसी दौरान जनवरी 2023 में एक बार फिर दो लाख रुपए प्राइज जीता। जिसके बाद टीम बनाने का सिलसिला जारी रहा। इसी दौरान IPL मैच के दौरान 6 अप्रैल को टीम बनाया तो इस बार प्रथम प्राइज में दो करोड़ रुपए जीत गया। जिसके बाद उसके परिवार में खुशी का ठिकाना नही है। दो करोड़ में 30 प्रतिशत टीडीएस काट कर मुकेश को 1 करोड़ 60 लाख रूपये वॉलेट में मिल गए है। जिसमें से उसनें 70 लाख रूपए निकासी किया तो 30 प्रतिशत काट कर उसके खाते में 49 लाख रुपए क्रेडिट हो गए है।

ड्रीम-11 में दो करोड़ रुपये जितने वाले मुकेश ने बताया कि उसनें इंटर तक की पढ़ाई के बाद घर पर रखकर खेती बारी करता है। इसी दौरान ड्रीम-11 में पैसा लगाकर वह अपनी किस्मत आजमाने लगा। गांव के युवक के दो करोड़ रुपये की जीतने की चर्चा पूरे गांव और जिले भर में हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago