Samastipur

चोरी के मामले में सरायरंजन पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्तीपुर-पटोरी मार्ग को किया जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के खजूरी एस मोड़ के पास रविवार की दोपहर चोरी के एक मामले में विकलांग युवक को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में लोगों ने समस्तीपुर-पटोरी मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हुई। इस दौरान लोगों ने आगजनी भी की। उधर, सड़क जाम किए जाने की सूचना पर सरायरंजन पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले महीने सरायरंजन थाना क्षेत्र के पेड़ा चौक के पास गैस गोदाम से कंप्यूटर आदि की चोरी हुई थी। इस मामले में आधा दर्जन लोगों पर आरोप लगाया गया था, जिसमें खजूरी के रामबाबू सहनी को भी आरोपी बनाया गया था। जबकि रामबाबू सहनी लकवा ग्रस्त विकलांग है।

लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर रामबाबू को थाने पर बुलाया गया। जब रामबाबू थाने पर पहुंचा तो पुलिस पदाधिकारियों ने उसे हाजत में बंद कर दिया। जब इस बात की सूचना गांव के लोगों को मिली तो लोग आक्रोशित हो उठे और लोगों ने एस मोड़ चौक के पास सड़क पर आगजनी कर समस्तीपुर-पटोरी मार्ग को जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि युवक विकलांग है। यह चोरी में शामिल हो ही नहीं सकता। पुलिस बेवजह इसे गिरफ्तार किया है युवक निर्दोष है इसे छोड़ा जाए।

बाइट :

चोरी के मामले में रामबाबू साहनी को पीड़ित की ओर से नामजद किया गया था, जिसके कारण उसे गिरफ्तार किया गया है। बेवजह सड़क जाम करने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी।

रविकांत, थानाध्यक्ष सरायरंजन

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार वारंटी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरदिवा गांव में छापेमारी कर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा में विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल बरामद, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : मंडल कारा में तलाशी अभियान के दौरान एक विचाराधीन कैदी के पास से…

7 घंटे ago

महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : फागुन की मस्ती और रंगों के आगमन के साथ ही शहर में होली…

8 घंटे ago

बिहार में ‘पुलिस दीदी’ का होगा गठन, सम्राट चौधरी बोले- हर पुलिस लाइन में खुलेगा स्कूल

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामेदार रहा. सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे.…

10 घंटे ago

सिर्फ फरवरी माह में अब तक 35 रे’प की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश…

15 घंटे ago

‘IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी …’, विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…

18 घंटे ago