Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल को पूरे बिहार में मिला चौथा स्थान, इनाम स्वरूप मिलेंगे 3 लाख रुपए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प योजना के तहत समस्तीपुर सदर अस्पताल को राज्य में चौथा स्थान मिला है। राज्य स्तर पर इस अस्पताल को 81.7 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है। सरकार इस अस्पताल को तीन लाख रुपए का इनाम देगी। तीन लाख रुपए में 75 फीसदी राशि अस्पताल के विकास पर खर्च होगा जबकि 25 फीसदी राशि में यहां के डॉक्टरों व कर्मियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी।

इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की श्रेणी में अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय राज्य स्तर पर उप विजेता बना है। जिस कारण इस अस्पताल को 10 लाख रुपए का इनाम मिला है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा को सराहना पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीननगर, अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा, सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन को सराहना पुस्कार के लिए चुना गया है।

इन अस्पतालों को एक-एक लाख रुपए का इनाम दिया गया है। इन सभी अस्पतालों के लिए भी मिलने वाली इनाम की राशि में से 75 फीसदी विकास कार्य पर व 25 फीसदी राशि डॉक्टर व कर्मचारियों को प्रोत्साहन के रूप में बंटा जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के सचिव सह कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने गुरुवार को पत्र जारी किया है। यह अवार्ड वित्तिय वर्ष 2022- 23 के लिए दिया गया है।

ऐसे होता है चयन :

कायाकल्प कार्यक्रम के तहत एक राज्य स्तरीय कमेटी बनाई गई है जो अस्पतालों के काम काज, प्रसव की स्थिति, जच्चा बच्चा की मृत्यु दर, साफ- सफाई, ऑपरेशन कक्ष की स्थिति, आदि को लेकर सर्वेक्षण कर अंक प्रदान करती है। कमेटी द्वारा दिए गए अंक के आधार पर श्रेणी का चयन होता है। करीब तीन महीने पहले कायाकल्प की टीम जिले के विभिन्न अस्पतालों का सर्वे किया था।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने कहा :

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत सदर अस्पताल को राज्य में चौथा स्थान मिला है। हालांकि हमलोग इतने से संतुष्ट नहीं है। अगामी वित्तीय वर्ष में विजता बनने का प्रयास होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

2 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

8 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

18 घंटे ago