Samastipur

रोसड़ा जेल में बंदी के पास मिला मोबाइल; पूर्व में गांजा भी बरामद हुआ था, ‘कैसे पहुंचा.. नहीं हो सका खुलासा’

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। जेल की चाक चौबंद व्यवस्था के बावजूद जेल के अंदर मोबाइल, गांजा आदि सामान बंदियों के वार्ड तक पहुंच जा रहा है। जिसके कारण जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। मिली जानकारी के अनुसार रोसड़ा जेल प्रशासन ने जेल के एक बंदी के पास से मोबाइल बरामद किया।

मोबाइल मिलने के बाद जेल के प्रभारी उपाधीक्षक आशीर्वाद कुमार ने रोसड़ा थाना में बंदी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी है। मिली जानकारी के अनुसार बंदी कक्ष में भ्रमण के दौरान शक के आधार पर जेल के प्रभारी उपाधीक्षक द्वारा बंदी मुकेश कुमार उर्फ हिटलर की तालाशी ली गयी, इस दौरान उसके जेब से एक मोबाइल सेट बरामद किया गया। हिटलर खगड़िया जिला का रहने वाला है।

इस मामले में रोसड़ा थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जाता है कि इससे पूर्व भी रोसड़ा जेल में हिटलर के पास से गांजा मिला था। उस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, लेकिन गांजा कैसे पहुंचा, इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया।

जेल में कभी गांजा, कभी मोबाइल का पहुंचना जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। यह महज संयोग है कि जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ। अब यह जांच का विषय है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद जेल में मोबाइल व गांजा कैसे पहुंच रहा है, जबकि रोसड़ा उपकारा में पूर्व विधायक सहित कई वीआईपी भी बंद हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

58 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

2 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago