Samastipur

तय समय से सफाई नहीं होने के कारण आम लोगों को होती है परेशानी, बीच सड़क पर सफाई की गाड़ी खड़ी कर होता है कूड़ा उठाव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर की सफाई निर्धारित समय पर नहीं होने से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई मुख्य सड़कों व गली मुहल्लों में 9-11 बजे तक कूड़ा नहीं उठता है। वहीं सड़कों व गलियों में काफी देर से झाड़ू लगता है। जबकि शहर में कूड़ा उठाने और सड़कों पर झाड़ू लगाने का समय नगर निगम से निर्धारित है लेकिन उसका पालन नहीं होता है।

पीक आवर में बीच सड़क पर सफाई की गाड़ी खड़ी कर कूड़ा उठाव किया जाता है। इससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, कोर्ट कचहरी जाने वाले लोगों, व्यवसायियों व कामकाजी लोगों को जाम में अनावश्यक फंसना पड़ता है। जब भी जाम लगता है गाड़ियां कुछ समय के लिए खड़ी हो जाती हैं। कूड़ा का उठाव होने तक पैदल लोग जैसे-तैसे दिक्कत झेल निकल जाते हैं लकिन वाहनों चालकों को इंतजार करना पड़ता है। यह मुख्य सड़क का हाल है, कम चौड़ी सड़कों पर आवाजाही करने वाले को तो और दिक्क्त होती है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने शहर में सफाई करने का समय निर्धारित कर रखा है। रविवार को छोड़ कर प्रत्येक दिन सुबह साढ़े छह बजे से सफाई कर्मियों को अपने अपने वार्डों में सफाई करना है। इस बारे में पूछने पर मेयर अनिता राम ने बताया कि उन्होंने पिछले महीने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था जिसके बाद सभी सफाई एजेंसियों को सही से व समय पर समान रूप से सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। उन्हें हिदायत भी दी थी। उन्हें समय पर सफाई का पूरा ख्याल रखना होगा। शिकायत मिलने पर उन पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

5 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

6 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago