Samastipur

मोहिउद्दीननगर में शादाब ने ही रची थी अपने घर लूट की साजिश, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा; तत्कालीन थानाध्यक्ष को भी होना पड़ा था सस्पेंड

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमनगर में मो. शादाब के घर में बीते 18 मार्च को हुए लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस घटना में संलिप्त पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से व उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक स्टील का चाकू, लूटे गए जेवरात और लूट एवं घटना में प्रयुक्त कुल तीन मोबाइल बरामद किया है।

इसके अलावा पुलिस ने उन लोगों के पास से शरीर को सुन्न कर देने वाला इंजेक्शन और दवा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार इस लूट घटना का वादी मो. शादाब ने ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने ही घर में लूट की साजिश रची थी। इस घटना के बाद समस्तीपुर एसपी के निर्देश पर पटोरी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष को एसपी ने निलंबित कर दिया था। उन्होंने लूट की घटना को चोरी का बता मामला दर्ज किया था।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने इस घटना को कारित करने वाले व इसमें संलिप्त पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान पटना जिले के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के फुलवारीशरीफ निवासी मो. नूरूल के पुत्र और वर्तमान में करीमनगर में रहने वाले अरमान उर्फ मन्ना, मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के शेखटोली कसाई मुहल्ला निवासी मो. लाल मियां के पुत्र मो. अकबर, लूट का मोबाइल खरीदने वाले पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत निवासी प्रदीप साह के पुत्र सोनू कुमार एवं लूट की गई जेबरात को खरीदने वाले गौरी शंकर के पुत्र शंकर साह तथा करीमनगर के हीं रहने वाले मो. मजहर के पुत्र मो. जिशान के रूप में हुई है।

वहीं घटना का मास्टरमाइंड मो. शादाब अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है और फरार बताया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस बाबत समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समस्तीपुर एसपी ने बताया कि इस घटना को इस कांड के वादी मो. शादाब ने ही पूरी योजना तैयार कर अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया।

कांड के वादी मो. शादाब ने सर्वप्रथम अपने साथियों मो. अरमान उर्फ मन्ना, मो. अकबर, पप्पू एवं मो. जिशान के साथ मिलकर 15 मार्च को शादाब की दादी के चले जाने के बाद घटना करने की योजना बनाई गई। 18 मार्च की रात्रि मो. शादाब ने अपने सभी साथियों को घर पर बुलाया जिसमें मो. अकबर और पप्पू घर के अंदर हथियार एवं चाकू लेकर घर में घुसे तथा मो. अरमान एवं मो. जिशान घर के दरवाजे के पास खड़ा हो गया।

तय योजना के अनुसार मो. शादाब ने शरीर को सून करने वाला पेन किलर सूई ले लिया। मो. अकबर और पप्पू ने मो. शादाब को हथियार के बल पर कब्जे में लेते हुये कमरा न खोलने पर जान मारने की धमकी देते हुये उसके भाभी का कमरा खुलवाने के लिये मजबूर किया। मो. शादाब के भाभी के द्वारा दरवाजा खोलने के बाद दोनों अपराधियों ने मो. शदाब के साथ मारपीट की तथा उसकी भाभी को चाकू का भय दिखाकर कमरे का गोदरेज खुलवाया तथा गोदरेज में रखा नगद रुपए, जेवरात एवं कमरे में रखा मोबाईल लेकर चले गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

3 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

8 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

10 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

12 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

17 घंटे ago